कानपुर। Chandrayaan 2 Moon Landing के समय लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर संपर्क से बाहर होने के बावजूद देश के लोगों जिनमें बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हैं, का भरोसा इसरो और उसके वैज्ञानिकों पर से कम नहीं हुआ है। इस प्रयास की सराहना करते हुए बॉलिवुड ने बेहद उत्साह बढ़ाने वाले कमेंट अपने सोशल मीडिया पर किए हैं।



शाहरुख खान ने कहा सबसे जरूरी है लक्ष्य को पाने के लिए निकलना।



अक्षय कुमार ने इसरो की कोशिशों की तारीफ की और कहा 'एक्सपेरिमेंट के बिना कोई साइंस नहीं होती।



अमिताभ बच्चन ने शेयर की पिता हरिवंश रॉय बच्चन की कविता।



सनी देओल का भरोसा 'कम्यूनिकेशन टूटा है उम्मीद नहीं।

 

निम्रत कौर ने कहा ये एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

 

तापसी पन्नू ने कहा कि आपने हमारे पूरे देश को उम्मीद और आशाओं में एक साथ बांध दिया।

करण जौहर ने लिखा, 'इसरो की बेहतरीन प्रयासों की सराहना और सैल्यूट करता हूं।

 

रितेश देशमुख का भरोसा 'हम होंगे कामयाब'।

 

अनुपम खेर ने बंधाया हौंसला, 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk