पूजा ही नहीं और भी काम आता है नारियल
आमतौर पर नारियल का नाम लेते ही आपको किसी पूजा या हवन का ख्याल आता है। पर नारियल इसके अलावा भी बहुत से काम आता है। आप नारियल की चटनी साउथ इंडियन डिशेज के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल की खीर भी बड़ी स्वादिष्ट बनती है। इसके अलावा नारियल का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अब आप ये जान कर हैरान हो जायेंगे कि नारियल से आप अपने ब्लड ग्रुप के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। एक रिसर्च के दावे के अनुसार आप को बस नारियल को एक खास तरीके से सिर के ऊपर रखना है और आपको उसके एंगल से पता लग जायेगा कि आपका ब्लड ग्रुप क्या हैं।

मजाक मजाक में हुई खोज
कहा जा रहा है कि ये अनोखी खोज मजाक मजाक में अनायास ही हो गयी। कुछ शरारत कर रहे बच्चों को शांत करने और व्यस्त रखने के लिए कहा गया कि वे एक नारियल को अपने सिर पर रखें। उन्हें ये बताने को कहा गया कि वो ये भी जांचे कि नारियल उनके सिर पर किस एंगल में रखा गया था। कुछ बच्चों के सिर के ऊपर नारियल 90 डिग्री के एंगल से खड़ा हो गया और जब उन सबके ब्लड ग्रुप की जांच की गयी तो पता चला की सबका ग्रुप एक ही ‘ओ’ पॉजीटिव निकला। तभी से इस पर आगे की शोध किया गया।  

कैसे पता चलता है ब्लड ग्रुप
नारियल से ब्लड ग्रुप की जांच करने के लिए व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल लें। आप देखेंगे थोड़ी देर में नारियल एक निश्चित दिशा में मुड़ और उसी एंगल के आधार पर तय किया जाता है कि किसका ब्लड ग्रुप क्या है। अगर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन में मुड़े तो आपका ब्लड ग्रुप है ‘ए’ पॉजीटिव। 55 डिग्री पर मुड़े तो समझिये कि आपका ब्लड ग्रुप ‘एबी’ पॉजीटिव है। जबकि 60 डिग्री पर ‘बी’ पॉजीटिव और 90 डिग्री मुड़ने से ‘ओ’ पाजिटिव होगा। वहीं अगर ब्लड ग्रुप ‘ओ’ नेगेटिव है तो नारियल 180 डिग्री की पोजीशन अपने आप ले लेगा। इस रिसर्च का मेडिकली प्रमाणित होना अभी बाकी है।

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk