नई दिल्ली (एएनआई)। 'महापर्व' छठ का त्‍यौहार आ गया है। इस पर्व का एक अलग महत्‍व है। खासतौर से पूजा-अर्चना के साथ छठ गीतों का जो आनंद है। उसे शब्‍दों में बयां नहीं किया जा सकता। अनुराधा पौडवाल, शारदा सिन्हा, दिनेश लाल यादव और सोनू निगम जैसे गायकों ने पिछले कुछ वर्षों में कई छठ गीतों को अपनी भावपूर्ण आवाज दी है, जो देवता सूर्य और षष्ठी देवी को समर्पित है। आइए इस बार छठ पर्व पर इन गीतों का आनंद लीजिए।

1. उगा है सूरज देव
सिंगर अनुराधा पौडवाल की जादुई आवाज में यह गीत काफी लोकप्रिय है। छठ के मौके पर उनका ये गीत 'उगा है सूरज देव' काफी सुना जाता है।

2. केलवा के पाट पर
लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा द्वारा गाया गया, 'केलवा के पाट पर' एक भक्त के इर्द-गिर्द घूमता है जो छठ पूजा का व्रत रखता है और सूर्य भगवान से प्रार्थना करता है।

3. कांच ही बांस के बहंगिया
अनुराधा पौडवाल की 'कांच ही बांस के बहंगिया' को मुख्य रूप से घाट पर और घर पर भी महिलाओं द्वारा गाया जाता है। इस गाने के बोल काफी आकर्षक हैं।

4. पहली पहिल छठी मैया
गायिका शारदा सिन्हा छठ पूजा समारोह को अपने गीतों से और खूबसूरत बनाती हैं। छठ पूजा के दौरान लोगों द्वारा सबसे ज्यादा बजाया जाने वाला गाना 'पहिले पहिल छठी मैया' है।

5. जय छठी मैया
गायक सोनू निगम ने भी छठ पर्व पर गीत गाया है। 2021 में, उन्होंने पवन सिंह और खुशबू जैन के साथ छठ गीत 'जय छठी मैया' गाना गाया। जिसकी धुन और बोल आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk