कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Chhath Puja 2023: छठ का त्योहार शुरू हो चुका है और अब हर तरफ सिर्फ इसी की धूम हैं। आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इस त्यौहार को काफी धूमधाम के साथ मनाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताने वाले हैं, जिन्हें सुनने के बाद आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये बॉलीवुड सेलेब्स छठ पूजा मनाते हैं वो भी इतनी धूमधाम के साथ। इन एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्टर पंकज त्रिपाठी का। पंकज का घर बिहार के गोपालगंज में हैं। वो हर साल अपने परिवार को साथ काफी धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाते हैं।

कौन-कौन है लिस्ट में?
एक्टर मनोज बाजपेयी भले ही मुंबई में रहते हो पर उनका दिल तो बिहार में बसता है। एक्टर कई बार अपने गांव की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। मनोज हर साल अपने परिवार के साथ घर पर छठ पूजा मनाते हैं। वहीं दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी कहीं और के नहीं बल्कि पटना के रहने वाले हैं। एक्टर अपने घर (रामायण) में परिवार के साथ हर साल छठ पूजा करते है। शत्रुघ्न सिन्हा समय समय पर अपने घर पटना भी आते रहते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड और टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी का जन्म भी बिहार में ही हुआ था। जिसके चलते वो हमेशा से ही छठ पूजा मनाते आ रहे हैं। पिछले कई सालों से गुरमीत अपनी पत्नी देबिना के साथ मुंबई में ही छठ पूजा मनाते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk