2013 में शुरु हुआ था पुल का निर्मा
चीन की निझू नदी घाटी के ऊपर बने 565 मीटर ऊंचा पुल दक्षिणी-पश्चिमी पहाड़ी प्रांतों युन्नान और गुईझू को जोड़ता है। इस पुल के बन जाने से इन दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय घटकर एक चौथाई रह गया है। चीनी समाचार एजेंसी की माने तो 1,341 मीटर लंबे बेईपेनजियांग पुल का निर्माण साल 2013 में शुरू हुआ था। सितंबर 2016 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ। पुल के निर्माण में 1,000 से ज्यादा इंजीनियर और तकनीशियन लगाए गए थे। इसकी निर्माण लागत एक अरब युआन यानी दस अरब है।
दस अरब की लागत से बना चीन में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
200 मंजिल जितनी है पुल की ऊंचाई
बेईपेनजियांग घाटी में स्थित पुल का डेक और धरती या इसकी सतह के नीचे पानी के बीच की दूरी 200 मंजिला इमारत जितनी है। यह पुल राजमार्ग का हिस्सा है जो झेजियांग की राजधानी हांगझू और युन्नान के रुइली को जोड़ती है। इससे पहले मध्य चीन के हूबेई प्रांत में बना सी डू रिवर ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा पुल था। अब बेइपानजियांग पुल दुनिया में सबसे ऊंचा पुल हो गया है। दुनिया के सबसे ऊंचे पुलों में कई चीन में ही बने हुए हैं। इस पुल के बन जाने से इन दोनों राज्यों युन्नान और गुईझू के बीच यात्रा का समय घटकर एक चौथाई रह गया है।
दस अरब की लागत से बना चीन में दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk