लखनऊ (पीटीआई)। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन के समय भी ठंड का प्रकोप जारी रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी कमोबेश यही स्थिति रही।
सोनभद्र का चुर्क प्रदेश में सबसे गर्म
मौसम विभाग ने बताया कि अयोध्या और आगरा डिविजनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। झांसी डिविजन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया। सोनभद्र के चुर्क में प्रदेश का सर्वाधिक 18.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

National News inextlive from India News Desk