पंजाब (एएनआई)। पंजाब में चुनाव को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लीडर सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए कहा कि जल्द ही पार्टी अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा उजागर कर देगी।

कार्यकर्ता द्वारा लिया जाएगा फैसला
पायलट ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "जैसा कि राहुल गांधी ने कहा था कि हम आमतौर पर राज्य में स्थिति की घोषणा नहीं करते हैं। लेकिन यहां स्थिति अलग है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पद की मांग की थी। इसलिए राहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सलाह लेने के बाद जल्द ही घोषणा की जाएगी।

चन्नी और सिद्धू ने राहुल से की थी मुलाकात
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रमुख सिद्धू ने गरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दोनों ने राहुल से मुख्यमंत्री पद का चेहरा उजागर करने का आग्रह किया था। राहुल ने आश्वासन देते हुए कहा था कि इसका फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

उम्मीदवार का करना होगा समर्थन
पंजाब की एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, "देखिए, दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते। केवल एक ही नेतृत्व करेगा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मुझे आश्वासन दिया है कि जो भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनेगा।दूसरा व्यक्ति को उसका समर्थन करना होगा। मैं उनकी बात सुन रहा था। मैं खुश था। हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करने के लिए कहेंगे।"

20 फरवरी को होना है चुनाव
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों में तेजी आ गयी है। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

National News inextlive from India News Desk