- दो दिनों के 312 सैंपल्स की रिपोर्ट अभी आनी बाकी

आगरा। आगरा में कोरोनावायरस के लगातार पॉजिटिव केस आ रहे हैं। एक अप्रैल से डेली कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस मिले हैं। आगरा में 13 दिन के बाद ऐसा मौका आया है जब कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। ये आगरा के लिए फिलहाल के लिए राहत की बात है कि 13 दिन बाद कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस की चेन में ब्रेक लगा है। आशा है कि ये ब्रेक आगरा के लिए एक अच्छा पैगाम लाएगा।

अभी आनी है 312 की रिपोर्ट

जिला अस्पताल में डेली बढ़ी संख्या में कोरोना सस्पेक्ट्स की सैंप¨लग हो रही है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से डेली औसतन 150 लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं। इसमें से अभी तक 11 अप्रैल तक के लिए गए सैंपल्स की ही रिपोर्ट आई है। अभी 12 व 13 अप्रैल के सैंपल्स की रिपोर्ट आनी बाकी है। 12 अप्रैल को 123 कोरोना सस्पेक्ट्स के सैंपल लिए गए थे और 13 अप्रैल को 189 कोरोना सस्पेक्ट्स के सैंपल लिए गए हैं। कुल मिलाकर दोनों दिनों के 312 सैंपल्स की रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

पारस हॉस्पिटल को कराया खाली

अब तक के सबसे बड़े हॉटस्पॉट पारस हॉस्पिटल को जिला प्रशासन ने खाली करा लिया है। यहां से सभी मरीजों को एसएन में शिफ्ट कर दिया गया है और अन्य लोगों को ताजगंज क्षेत्र के महाराजा लॉज में क्वॉरंटीन कर दिया गया है। अबतक पारस हॉस्पिटल में मरीज, तीमारदार और स्टाफ सहित 170 लोग थे। इन सभी को यहां से शिफ्ट कर दिया गया है।

हो चुकी हैं तीन लोगों की मौत

पारस हॉस्पिटल में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से 11 अप्रैल को शिकोहाबाद निवासी महिला की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। रविवार को फर्रु्खाबाद निवासी 45 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। बाद में महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

पारस हॉस्पिटल में 20 से ज्यादा हो चुके पॉजिटिव

06 अप्रैल को मंटोला डोलीखार निवासी महिला की मथुरा के हॉस्पिटल में रिपोर्ट पॉजिटिव आई, महिला पारस हॉस्पिटल के आईसीयू में रही थी। यहां पर उसका किडनी का इलाज चल रहा था। इसके बाद महिला को मथुरा के हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया और 07 अप्रैल को 49 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 08 अप्रैल को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 अप्रैल को एक अन्य सहित कौशलपुर निवासी पॉजिटिव नर्स के आठ फैमिली मेंबर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 अप्रैल को एक अन्य खंदारी निवासी हॉस्पिटल कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव और चार अन्य अस्पताल कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस प्रकार से आगरा में अब तक कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 142 हो गई है। आगरा में पहला कोरोनावायरस का मामला 02 मार्च को सामने आया था। इसके बाद 31 मार्च तक आगरा में कोरोनावायरस के 12 पॉजिटिव केस पाए गए। लेकिन जैसे ही अप्रैल ने दस्तक दी। आगरा में कोरोनावायरस के पेशेंट्स की संख्या ताबड़तोड़ बढ़ने लगी। अप्रैल में कोरोनावायरस के 130 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये 130 केस अप्रैल में केवल 13 दिनों के भीतर सामने आए हैं। इनका औसत निकाला जाए तो अप्रैल में कोरोनावायरस के दस पॉजिटिव केस प्रतिदिन के हिसाब से मिले हैं।

आगरा में कोरोना पॉजिटिव

03 मार्च को 05 कोरोनावायरस पॉजिटिव

07 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

08 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटव

13 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

26 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

27 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

29 मार्च को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

01 अप्रैल को 01 कोरोनावायरस पॉजिटिव

03 अप्रैल को 08 कोरोनावायरस पॉजिटिव

04 अप्रैल को 25 कोरोनावायरस पॉजिटिव

05 अप्रैल को 02 कोरोनावायरस पॉजिटिव

06 अप्रैल को 05 कोरोनावायरस पॉजिटिव

07 अप्रैल को 10 कोरोनावायरस पॉजिटिव

08 अप्रैल को 02 कोरोनावायरस पॉजिटिव

09 अप्रैल 19 कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस

10 अप्रैल 05 जमातियों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

11 अप्रैल को 03 कोरोनवायरस पॉजिटिव

12 अप्रैल को 12 पॉजिटिव

13 अप्रैल 39 पॉजिटिव