नई दिल्ली, (एजेंसियां)। Coronavirus India lockdown: सरकार ने एक नए फैसले के तहत देश में 80 जिलों को पूरी तरह लॉकडाउन करने के लिए कहा है। इस सूची में अब दिल्ली और बिहार राज्यों के जिले भी शामिल कर लिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों के अनुसार अंतरराज्यीय बस सेवाओं को भी 31 मार्च तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। ये सारे डिसीजन सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और कैबिनेट सचिव और प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिए गए हैं।

रोकना है कोरोना का असर

इस मीटिंग में घातक COVID-19 के प्रसार को रोकने की आवश्यकता के मद्देनजर, इस बात पर सहमति व्यक्त की गई कि 31 मार्च तक अंतरराज्यीय परिवहन बसों सहित गैर-आवश्यक यात्री परिवहन की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाना जरूरी है। यूनियन होम मिनिस्ट्री के एक ऑफिशियल के अनुसार राज्य सरकारें लगभग 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं के संचालन की ही अनुमति देंगी। ये उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल सहित वे राज्य हैं जिनके कई जिलों में COVID-19 के मामलों की पुष्टि हुई है। कई राज्य सरकारों ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

पहले चरण में उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार सोमवार से बुधवार तक पहले फेज में लखनऊ, वाराणसी और कानपुर सहित यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन किया जायेगा।

जनता कर्फ्यू के बाद किया फैसला

सभी मुख्य सचिवों ने ये डिसीजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'जनता कर्फ्यू' के आह्वान के लिए लोगों के पॉजिटिव और सपोर्टिव रिएक्शन के बाद लिया। राज्य सरकारें स्थिति के आकलन के आधार पर इस सूची का विस्तार भी कर सकती हैं। मीटिंग में, उप-शहरी रेल सेवाओं सहित 31 मार्च तक सभी ट्रेन सेवाओं को भी निलंबित करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, माल गाड़ियों को इससे छूट दी गई है। 31 मार्च तक सभी मेट्रो रेल सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में नोवेल कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या रविवार को बढ़कर 341 हो गई है। इस महामारी ने दुनिया भर में 13,000 से अधिक जीवन को निगल लिया है।

National News inextlive from India News Desk