नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus देश में कोरोना वायरस की चपेट आए मामलों की संख्या बुधवार को 5 हजार पार हो गई है। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार तक 5,194 मामले सामने आ चुके हैं। सुबह 9 बजे तक फ्रेश डिटेल अपडेट में देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले 4,643 है। 401 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। वही एक मरीज पलायन कर गया। कुल मामलों में 70 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार से 25 नई मौतें हुई हैं। इसमें महाराष्ट्र से सोलह मौतें हुईं है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु से दो-दो माैतें और आंध्र प्रदेश से एक माैत की सूचना आई है।

कोरोना का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर पीड़ितों की संख्या 1 हजार पार

महाराष्ट्र में माैतों का सबसे ज्यादा है। यहां 64 माैतें हुई हैं। इसके बाद गुजरात और मध्य प्रदेश में 13 और दिल्ली में 9 है। तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु में प्रत्येक ने सात-सात मौतें बताई हैं। पश्चिम बंगाल में पांच मौतें दर्ज की गई हैं, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ने चार-चार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान ने तीन-तीन मौतें दर्ज की हैं। जम्मू-कश्मीर और केरल से दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा ने एक-एक मौत की सूचना दी। देश में सबसे अधिक कोरोना पीड़ितों की संख्या महाराष्ट्र से है। यहां पर 1018 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 690 और दिल्ली में 576 मामले हैं।

राज्यवार जानें कहां पर कितने कोरोना वायरस पाॅजिटिव केस आए हैं सामने

तेलंगाना में 364 और केरल में 336 केस पाॅजिटिव है। राजस्थान में 328 मामले हैं, उत्तर प्रदेश में 326 और आंध्र प्रदेश में 305 कोरोना वायरस के मामले हैं। मध्यप्रदेश में 229, कर्नाटक में 175 और गुजरात में 165 हो गए हैं। हरियाणा में 147 मामले हैं, जम्मू और कश्मीर में 116, पश्चिम बंगाल में 99 और पंजाब में 91 सकारात्मक रोगी हैं। ओडिशा में 42, बिहार 38, उत्तराखंड में 31 और असम में 27 मरीज हैं। चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18-18 मामले हैं, जबकि लद्दाख में अब तक 14 पाॅजिटिव केस हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ से दस -दस मामले सामने आए हैं। गोवा मे सात, पुडुचेरी में पांच, झारखंड में चार और मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं। त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले सामने आए हैं।

National News inextlive from India News Desk