नई दिल्ली (पीटीआई/आईएएनएस)। Coronavirus देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ाेत्तरी हो रही है। पिछले 12 घंटों में कम से कम 490 नए मामले और 26 नई मौतें हुई हैं। रविवार शाम तक, कुल मामलों की संख्या 3,577 थी, जबकि 83 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। वहीं सोमवार सुबह 9 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मामलों की कुल संख्या 4,067 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। आकंड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,666 है, जबकि 291 लोग ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा एक पलायन कर गया है। कुल मामलों में 65 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ताजा आकंड़ों में महाराष्ट्र में 21 मौतें हुईं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से दो-दो माैतें और एक पंजाब से है। कुल मामलों में से 30 प्रतिशत मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं, जो पिछले महीने दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में इस्लामिक संप्रदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम से संबंधित हैं।

देश में महाराष्ट्र में सबसे अधिक माैतें

कोरोना वायरस महामारी की वजह से हुई माैतों के सोमवार सुबह 9 बजे आए आकंड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे अधिक माैत हुई हैं। इसके अलावा सबसे अधिक पाॅजिटिव केस भी महाराष्ट्र में पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 45 लोगों की मृत्यु हुई। उसके बाद गुजरात में 11, मध्य प्रदेश में नौ, तेलंगाना और दिल्ली में सात-सात, तमिलनाडु में पांच और पंजाब में छह लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में चार मौतें हुई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर और केरल से दो-दो मौतें हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार, बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने एक-एक मौत की सूचना दी है।

राज्यवार देखें कोरोना वायरस के मामले

महाराष्ट्र में 690 मामले, तमिलनाडु में 571 मामले और दिल्ली में 503 केस सामने आए हैं। तेलंगाना में मामलों की संख्या 321, केरल में 314 और राजस्थान में 253 हो गई है। उत्तर प्रदेश में 227 मामले अब तक सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश में 226, मध्य प्रदेश में 165, कर्नाटक में 151 और गुजरात में 122 मामले दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर में 106, हरियाणा में 84, पश्चिम बंगाल में 80 और पंजाब में 68 मामले दर्ज किए गए हैं। बिहार में तीस लोग पीड़ित हैं, जबकि असम और उत्तराखंड में 26-26 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 21, चंडीगढ़ 18, लद्दाख 14 और हिमाचल प्रदेश 13 केस पाॅजिटिव मिले हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से दस मामले सामने आए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में संक्रमण के नौ मामले हैं। गोवा ने सात मामलों की सूचना दी। इसके बाद पुडुचेरी ने पांच मामले, झारखंड ने तीन और मणिपुर ने दो मामले दर्ज किए। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक संक्रमण हुआ है।

National News inextlive from India News Desk