नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को सूचना दी है कि भारत में कोविड-19 के मामलों ने आज 30 लाख का आंकड़ा पार किया। बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 69,239 नए मामले दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 के इस समय 7,07,668 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार हो रहा है। वहीं 22,80,567 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कारण 912 मौतें भी हुई हैं।

वायरस की वजह से अब तक 56,706 लोगों की माैत

इस तरह से देश में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली माैतों का आंकड़ा 56,706 हो गया है।भारत में 16 दिन पहले 7 अगस्त को 62,538 मामलों के हाई स्पाइक के साथ कोरोना वायरस के मामले 20-लाख पार हुए थे। इस बीच, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 1,69,833 सक्रिय मामले और 4,80,114 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण के कारण 21,995 मौतें भी हुई हैं।

आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा सबसे प्रभावित राज्य

तमिलनाडु में 53,710 सक्रिय मामले हैं, जबकि 3,13,280 रोगियों को राज्य में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोविड-19 के कारण 6,420 मौतें हुई हैं। 89,389 सक्रिय मामलों वाला आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा है। राज्य में 2,52,638 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 3,189 मरीजों की मौतें हुई हैं। दिल्ली में अब 11,594 सक्रिय मामले और 1,44,138 रोगी ठीक हो गए हैं। यहां 4,284 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

National News inextlive from India News Desk