नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 मामलों ने बुधवार को आज 32 लाख का आंकड़ा पार किया।देश में पिछले 24 घंटों में 67,151 नए मामले सामने आने से कुल कोरोना वायरस की संख्या 32,34,475 तक पहुंच गई है। वहीं 1,059 मौतों के साथ देश में मृतकाें का आंकड़ा 59,449 हो गया है।

कोरोना वायरस के कुल मामलों में 7,07,267 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार हो रहा है। वहीं 24,67,759 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों वाले राज्यों पर नजर डालें तो यहां महाराष्ट्र में 1,66,239 सक्रिय कोरोना वायरस मामले हैं। उसके बाद 89,932 सक्रिय मामले आंध्र प्रदेश के हैं।

3.76 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका

हालांकि देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा चल रहा है। यहां पर टेस्टिंग कैपेसिटी भी बढ़ चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, 8,23,992 नमूनों का परीक्षण 25 अगस्त को किया गया। वहीं अब तक 3.76 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि भारत ने जनवरी में एक टेस्ट लेकर आज अगस्त में 10 लाख प्रति दिन तक का परीक्षण का सफर तय किया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है और लगातार गिरते हुए केस फेटलिटी रेट्स (सीएफआर) 1.84 प्रतिशत है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 677 2231 37
आंध्र प्रदेश 89932 278247 3460
अरुणाचल प्रदेश 899 2508 5
असम 19518 74814 260
बिहार 19716 104301 519
चंडीगढ़ 1456 1713 40
छत्तीसगढ़ 9388 13732 221
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 381 1820 2
दिल्ली 11998 147743 4330
गोवा 3149 11224 157
गुजरात 14641 71236 2928
हरियाणा 9489 46496 623
हिमाचल प्रदेश 1376 3748 30
जम्मू और कश्मीर 7544 25594 638
झारखंड 10238 21388 347
कर्नाटक 82429 204439 4958
केरल 21296 40339 244
लद्दाख 847 1549 24
मध्य प्रदेश 12225 42310 1265
महाराष्ट्र 166239 514790 22794
मणिपुर 1608 3812 24
मेघालय 1178 832 8
मिजोरम 503 464 0
नागालैंड 1132 2611 9
ओड़िशा 24333 59470 428
पुद्दुचेरी 3981 7273 172
पंजाब 14254 29145 1178
राजस्थान 14219 58126 980
सिक्किम 418 1054 3
तमिलनाडु 52128 332454 6721
तेलंगाना 25685 85223 780
त्रिपुरा 2866 6574 83
उत्तराखंड 4600 11201 213
उत्तर प्रदेश 49575 144754 3059
पश्चिम बंगाल 27349 114543 2909
कुल मामले 707267 2467758 59449

National News inextlive from India News Desk