नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामलाें में गुरुवार को इस साल की सबसे बड़ी स्पाइक दर्ज की गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, और गुजरात नए कोविड-19 मामलों में इजाफे की रिपोर्ट कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 53,476 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा एक दिन में 26,490 रिकवरी केस और 251 मौतें दर्ज कीं। इन नए केसेज के साथ देश में कुल मामले 1,17,87,534 तक बढ़ गए। इसमें 1,12,31,650 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। वहीं 3,95,192 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ का अस्पताल में तो कुछ का होम आइसोलेशन में उपचार हो रहा है।
वायरस से होने वाली माैतों का आंकड़ा 1,60,692 पहुंच गया
एक दिन में 251 लोगों की माैत होने से देश में कोरोना वायरस से होने वाली माैतों का आंकड़ा 1,60,692 पहुंच गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 24 मार्च को 10,65,021 नमूनों का परीक्षण किया गया था। आईसीएमआर ने कहा, 24 मार्च तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 23,75,03,882 है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, और गुजरात नए कोविड-19 मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। नए मामलों में अधिकांश मामले इन राज्यों से होने की वजह से इनके कई शहराें में लाॅकडाउन और कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। बता दें देश में अब तक कुल 5,31,45,709 कोविड-19 वैक्सीन दी जा चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 6 4973 62
आंध्र प्रदेश 2946 884978 7197
अरुणाचल प्रदेश 1 16785 56
असम 1719 215277 1103
बिहार 727 261648 1565
चंडीगढ़ 2178 22587 365
छत्तीसगढ़ 11934 313749 4011
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 70 3438 2
दिल्ली 4890 635364 10973
गोवा 1156 55004 821
गुजरात 8823 278880 4466
हरियाणा 6745 272714 3110
हिमाचल प्रदेश 1654 58620 1027
जम्मू और कश्मीर 1513 125535 1983
झारखंड 969 119626 1100
कर्नाटक 16905 946589 12461
केरल 24578 1080803 4527
लद्दाख 101 9711 130
लक्षद्वीप 104 592 1
मध्य प्रदेश 10047 266323 3919
महाराष्ट्र 248604 2262593 53684
मणिपुर 53 28935 374
मेघालय 22 13848 149
मिजोरम 18 4425 11
नागालैंड 2 12133 91
ओडिशा 990 336337 1919
पुद्दुचेरी 445 39521 679
पंजाब 20522 193280 6474
राजस्थान 4672 319695 2808
सिक्किम 43 6032 135
तमिलनाडु 9746 849064 12630
तेलंगाना 3684 299427 1680
त्रिपुरा 43 33045 392
उत्तराखंड 1112 96062 1706
उत्तर प्रदेश 4388 596286 8769
पश्चिम बंगाल 3782 567771 10312

National News inextlive from India News Desk