नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले बीते 24 घंटे में 55,839 नए केस दर्ज हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण की संख्या गुरुवार को लगातार चौथे दिन 60,000 से नीचे रही। देश में अब तक 77,06,946 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं एक दिन में 702 नई माैतों के साथ भारत में मरने वालों की संख्या 1,16,616 तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट काफी अच्छा है। यहां अब तक कुल 68,74,518 लोग ठीक हो चुके है। रिकवरी दर 89.20 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है।
संक्रमण के 7,15,812 सक्रिय मामले
कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले लगातार छठे दिन आठ लाख से नीचे रहे। देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के 7,15,812 सक्रिय मामले हैं।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 21 अक्टूबर तक कुल 9,86,70,363 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से बुधवार को 14,69,984 का परीक्षण किया गया। 702 नई माैतों में महाराष्ट्र से 180, कर्नाटक से 88, पश्चिम बंगाल से 64, दिल्ली से 47, छत्तीसगढ़ से 44, उत्तर प्रदेश से 41 और तमिलनाडु से 39 लोग शामिल हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 199 3913 56
आंध्र प्रदेश 32376 754415 6508
अरुणाचल प्रदेश 2682 11199 31
असम 25807 176078 889
बिहार 11118 196240 1019
चंडीगढ़ 744 12842 209
छत्तीसगढ़ 25795 140216 1628
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 44 3161 2
दिल्ली 24117 310191 6128
गोवा 3099 37683 557
गुजरात 14193 144970 3660
हरियाणा 10187 141506 1674
हिमाचल प्रदेश 2636 16706 279
जम्मू और कश्मीर 8088 80092 1402
झारखंड 6206 91004 851
कर्नाटक 100459 671618 10696
केरल 93527 267082 1232
लद्दाख 848 4865 68
मध्य प्रदेश 12386 148082 2828
महाराष्ट्र 159346 1415679 42633
मणिपुर 3846 12297 124
मेघालय 1870 6674 77
मिजोरम 167 2174 0
नागालैंड 1683 6428 28
ओड़िशा 18087 254913 1181
पुद्दुचेरी 4026 29016 580
पंजाब 4808 120220 4060
राजस्थान 19185 157960 1788
सिक्किम 253 3361 63
तमिलनाडु 35480 650856 10780
तेलंगाना 20183 206105 1292
त्रिपुरा 2339 27252 334
उत्तराखंड 5085 53061 960
उत्तर प्रदेश 29364 425356 6755
पश्चिम बंगाल 35579 291303 6244
कुल मामले 715812 6874518 116616

National News inextlive from India News Desk