नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोराेना वायरस के हर दिन दर्ज होने वाले नए मामलों में एक बड़ी गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,310 नए संक्रमणों के साथ, मंगलवार को भारत के कुल कोविड ​​-19 मामले बढ़कर 82,67,623 हो गए है। इसके साथ ही एक दिन में 490 नई मौतों के साथ देश में मृतकों का आंकड़ा 1,23,097 हो गया है। देश में कोरोा वायरस का रिकवरी रेट काफी अच्छा है। देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या छह लाख से कम हो गई है।
5,41,405 लोग अभी भी हैं संक्रमित
इस समय 5,41,405 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 58,323 नए डिस्चार्ज के साथ देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 76,03,121 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 1,19,352 सक्रिय मामले हैं जबकि कर्नाटक में 44,824 और दिल्ली में 33,308 हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, 2 नवंबर को 10,46,247 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं अब तक कुल 11,17,89,350 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 160 4132 60
आंध्र प्रदेश 22538 798625 6719
अरुणाचल प्रदेश 1722 13238 38
असम 8481 197569 932
बिहार 6594 209582 1101
चंडीगढ़ 593 13708 227
छत्तीसगढ़ 21914 166391 2208
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 34 3221 2
दिल्ली 33308 356459 6604
गोवा 2215 41123 616
गुजरात 12678 158114 3725
हरियाणा 12919 155717 1810
हिमाचल प्रदेश 2958 19304 336
जम्मू और कश्मीर 6080 88140 1490
झारखंड 5119 96485 886
कर्नाटक 44824 773595 11221
केरल 86792 355943 1533
लद्दाख 610 5671 76
मध्य प्रदेश 8298 161454 2965
महाराष्ट्र 119352 1524304 44128
मणिपुर 3568 15343 180
मेघालय 1009 8579 90
मिजोरम 444 2347 1
नागालैंड 1365 7689 42
ओड़िशा 12783 279091 1340
पुद्दुचेरी 2756 31827 595
पंजाब 4183 125961 4227
राजस्थान 15889 182680 1926
सिक्किम 239 3655 73
तमिलनाडु 19504 698820 11183
तेलंगाना 17742 223413 1351
त्रिपुरा 1321 29318 350
उत्तराखंड 3802 58050 1029
उत्तर प्रदेश 23035 455498 7076
पश्चिम बंगाल 36576 338075 6957
कुल मामले 541405 7603121 123097

National News inextlive from India News Desk