कानपुर। कोरोना वायरस के मामले देश में अब और ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 22,771 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इस खतरनाक वायरस की वजह से करीब 442 पीड़ितों की जान भी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में अब तक करीब 648315 लोग कोरोना वायरस की वजह से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस संक्रमण ने अब तक 18655 लोगों की जिंदगी छीन ली है। हालांकि सही समय पर जानकारी होने पर देश में बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक करीब 394227 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 235433 कोरोना वायरस पीड़ितों का देश भर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है।


दिल्ली देश का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 192990 हो गई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली का नंबर है। अधिकारियों ने यहां बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2,520 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से राज्य में कोरोना वायरस पीड़़ितों की संख्या 94,000 से अधिक पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 2,923 हो गया है।

National News inextlive from India News Desk