नई दिल्ली (पीटीआई / आईएएनएस)। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5,48,318 हो गए हैं। मृतकों की संख्या भी 16,475 पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 19,459 कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना वायरस से पीड़ित 380 लोगों की माैत भी हुई है। यह लगातार छठा दिन है कि कोरोनावायरस संक्रमण 15,000 से अधिक बढ़ गया है। देश में 1 जून से अब तक 3,57,783 संक्रमणों की वृद्धि देखी गई है। सकि्रय मामलों की संख्या 2,10,120 है जबकि 3,21,722 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा एक मरीज पलायन कर चुका है। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं।

अब तक लगभग 58.67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके
इस संबंध में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा अब तक लगभग 58.67 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के बीते 24 घंटों में 5,493 नए मामलों के साथ, महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। राज्य में कुल 1,64,626 मामले हैं, जिनमें 7,429 मौतें शामिल हैं। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दूसरा प्रभावित राज्य है। इसमें कुल 83,077 कोरोना वायरस के मामले हैं, जिनमें 2,623 मौतें और 52,607 ठीक हुए मरीज भी शामिल हैं। इसके बाद 82,275 पुष्ट मामलों के साथ तमिलनाडु का स्थान है। यहां पर1,079 की मृत्यु हो चुकी है, 45,537 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं 35,659 सक्रिय मामले हैं।

National News inextlive from India News Desk