नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोना वायरस मामले की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 83,883 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आने वाले मामलों में अब तक की हाईएस्ट स्पाइक है। इस तरह से देश में कोरोना वायरस के मामले 38,53,407 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में देश में 1,043 नई मौते होने से मृतकों का आंकड़ा 67,376 पहुंच गया है। देश में संक्रमित 38,53,407 मामलाें में 8,15,538 सक्रिय मामले और 29,70,493 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हैं।
पिछले 24 घंटों में 11,70,000 से अधिक परीक्षण किए गए
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र में 2,02,048 सक्रिय कोरोना वायरस के मामले सामने है, जो देश में सबसे ज्यादा है। भारत परीक्षण में एक अभूतपूर्व उछाल का गवाह है। यहां टेस्टिंग काफी तेजी से हो रही है। पिछले 24 घंटों में 11,70,000 से अधिक परीक्षण किए गए। बुधवार को कोविड-19 परीक्षण के लिए कुल 11,72,179 नमूने एकत्र किए गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सूचित किया कि देश में कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 4.55 करोड़ से अधिक है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 381 2758 47
आंध्र प्रदेश 103076 348330 4125
अरुणाचल प्रदेश 1278 3075 7
असम 26227 88729 323
बिहार 17001 123794 646
चंडीगढ़ 2060 2670 59
छत्तीसगढ़ 17164 18220 299
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 292 2141 2
दिल्ली 16502 158586 4481
गोवा 4379 14059 204
गुजरात 15913 79929 3046
हरियाणा 12622 54875 721
हिमाचल प्रदेश 1613 4760 43
जम्मू और कश्मीर 8053 30079 732
झारखंड 14677 29747 438
कर्नाटक 94478 260913 5950
केरल 21989 55778 305
लद्दाख 743 2007 35
मध्य प्रदेश 14337 51124 1453
महाराष्ट्र 202048 598496 25195
मणिपुर 1871 4607 29
मेघालय 1186 1318 13
मिजोरम 359 661 0
नागालैंड 785 3223 9
ओड़िशा 25193 84073 514
पुद्दुचेरी 4936 9968 253
पंजाब 15629 39742 1618
राजस्थान 12919 70674 1081
सिक्किम 431 1269 4
तमिलनाडु 52380 380063 7516
तेलंगाना 32537 100013 856
त्रिपुरा 5133 8033 126
उत्तराखंड 6442 14501 291
उत्तर प्रदेश 56459 181364 3616
पश्चिम बंगाल 24445 140913 3339
कुल मामले 815538 2970492 67376

National News inextlive from India News Desk