नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 75,809 नए मामलों के साथ भारत के कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,80,423 हो गई है। वहीं 24 घंटों के दौरान 1,133 मौतें हुईं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुल मामलों में 8,83,697 सक्रिय मामले हैं। वहीं होम आइसोलेशन से लेकर अस्पताल तक में इलाज करा रहे अब तक करीब 33,23,951 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोराेना वायरस महामारी की वजह से करीब 72,775 मौतें हुई हैं।
7 सितंबर तक कुल 5,06,50,128 परीक्षण किए गए
महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है जिसने सोमवार को 16,429 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मामलों की राज्य की संख्या 9,23,641 हो गई है। राज्य में कुल मामलों में 6,59,322 मरीज रिकवर हो चुके और 27,027 मौतें शामिल हैं जबकि सक्रिय मामले 2,36,934 हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी ने 2,077 नए कोविड​​-19 मामलों की सूचना दी है। इसमें कोविड​​-19 की संख्या 1,93,526 है। आईसीएम आर ने कहा कि 7 सितंबर तक कुल 5,06,50,128 परीक्षण किए गए हैं।

National News inextlive from India News Desk