नई दिल्ली (पीटीआई)। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश में अब तक 1,55,252 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 94 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों के दौरान हुई है।

कोरोना वायरस के 2 लाख से कम 1,41,511 एक्टिव केस

देश में अब तक 1,05,61,608 लोग ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से नेशनल रिकवरी रेट 97.27 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर 1.43 प्रतिशत है। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2 लाख से कम 1,41,511 एक्टिव केस हैं।

16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था संक्रमण आंकड़ा

यह आंकड़ा अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 1.30 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से संक्रमण का आंकड़ा 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख पार हो गया था।

अब तक 20,33,24,655 सैंपल्स की कोविड-19 जांच

28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को अंततः 1 करोड़ पार हो गया था। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में 9 फरवरी तक 20,33,24,655 सैंपल्स की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। मंगलवार को 7,36,903 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 13 4932 62
आंध्र प्रदेश 917 880478 7160
अरुणाचल प्रदेश 4 16771 56
असम 1680 214490 1086
बिहार 500 259074 1518
चंडीगढ़ 168 20644 342
छत्तीसगढ़ 4172 300078 3746
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 0 3396 2
दिल्ली 1052 624326 10882
गोवा 692 52530 774
गुजरात 2040 257473 4397
हरियाणा 854 264713 3033
हिमाचल प्रदेश 455 56551 987
जम्मू और कश्मीर 593 122470 1944
झारखंड 464 117574 1078
कर्नाटक 5804 925167 12241
केरल 64390 909102 3902
लद्दाख 59 9569 130
लक्षद्वीप 73 93 0
मध्य प्रदेश 1987 250946 3825
महाराष्ट्र 35917 1961525 51360
मणिपुर 77 28687 373
मेघालय 137 13608 148
मिजोरम 21 4358 9
नागालैंड 88 11990 88
ओडिशा 748 333139 1910
पुद्दुचेरी 307 38391 655
पंजाब 2077 167285 5661
राजस्थान 1435 314175 2774
सिक्किम 63 5912 135
तमिलनाडु 4328 826011 12391
तेलंगाना 1797 292578 1613
त्रिपुरा 7 32955 391
उत्तराखंड 790 94127 1673
उत्तर प्रदेश 3306 589565 8691
पश्चिम बंगाल 4496 556925 10215

National News inextlive from India News Desk