मुंबई (आईएएनएस)। World Cup 2023 : इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी। यह 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 जगहों पर खेला जाएगा। इसमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। इसके अलावा बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में मैच खेले जाने हैं। प्रैक्टिस मैचों की मेजबानी गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम हैदराबाद करेंगे।
ओपनर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमें
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ओपनर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टीमें हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 2019 में रोमांचकारी टाई फाइनल लड़ा था। इन्हीं से अहमदाबाद में टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। वहीं मेजबान भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो कांपटीटर टीमों भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 अक्टूबर दिन रविवार और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला 4 नवंबर को होगा।
आठ टीमों ने क्वालीफाई कर लिया
क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग के माध्यम से 46 दिवसीय प्रतियोगिता के लिए आठ टीमों ने क्वालीफाई कर लिया है, जबकि अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के फाइनलिस्ट लेंगे। टूर्नामेंट में पिछली बार के राउंड-रॉबिन फार्मेट को बरकरार रखा गया है। इसमें सभी टीमें कुल 45 लीग मैचों के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। वहीं टाॅप फोर टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 15 नवंबर को मुंबई में और 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व दिन होंगे।

अहमदाबाद

5 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड

15 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान

4 नवंबर - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

10 नवंबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

19 नवंबर-अंतिम

हैदराबाद

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1

9 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला

7 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का खेल)

10 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश

16 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड

29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का खेल)

दिल्ली

7 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2

11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान

15 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान

25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1

6 नवंबर - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई

8 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान

23 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान

27 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ

13 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

17 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2

21 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का खेल)

29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड

3 नवंबर - क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे

19 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश

30 अक्टूबर - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

1 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1

12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का खेल)

बेंगलुरु

20 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान

26 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2

4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का खेल)

9 नवंबर - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2

11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई

21 अक्टूबर - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

24 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश

2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2

7 नवंबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान

15 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 1

कोलकाता

28 अक्टूबर - क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश

31 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

5 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 नवंबर - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

16 नवंबर - सेमीफ़ाइनल 2

Cricket News inextlive from Cricket News Desk