मुंबई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट कप्तान और रिकॉर्ड तोड़ने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। क्रिस गेल अब तक तमाम बार दीपिका पादुकोण की तारीफ कर चुके हैं। क्रिकेटर गेल ने म्यूजिशियन अर्को के साथ अपने म्यूजिक एल्बम 'ओह फातिमा' को रिलीज किया। इस स्पेशल इवेंट पर क्रिकेटर ने कहा कि अगर उन्हें कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ डांस करने का मौका मिलता है, तो वह दीपिका होंगी। एक गाने में उनके साथ डांस करने की बड़ी ख्वाहिश है। गेल आगे यह भी बताया कि मैं दीपिका पादुकोण से पर्सनली मिला हूं। वह बहुत अच्छी लेडी हैं।

क्रिकेटर क्रिस गेल को अगर मिला चांस तो इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस के साथ करेंगे डांस
कोविड टाइम में आजमाया म्यूजिक में हाथ
यह पूछे जाने पर कि उनका म्यूजिक करियर कैसे आगे बढ़ा तो क्रिकेटर गेल ने बता या यह सब कोविड के दौरान शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि जब हम सभी अपने घरों में बंद थे। मेरे एक दोस्त ने कहा कि चलो साथ में एक गाना करते हैं। वह मेरे घर आया और हमने साथ में एक गाना किया। गेल ने यह भी कहा कि अपने क्रिकेट करियर के दाैर में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं कभी भी सिंगिग के क्षेत्र में जाउंगा। गेल के पहले गाने का टाइटल 'वी कम आउट टू पार्टी' था और बाद में उन्होंने मुंबई के रैपर एमीवे बंटाई के साथ मिलकर अप्रैल 2021 में 'जमैका टू इंडिया' म्यूजिक वीडियो रिलीज किया। इसके बाद 'पंजाबी डैडी' आया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk