नई दिल्ली (आईएएनएस)। Delhi Flood Alert : देश की राजधानी में यमुना का वाटर लेवल लोगों को बार-बार डरा रहा है। यमुना नदी का वाटर लेवल एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर 205.35 मीटर तक पहुंच गया है। बुधवार सुबह 7 बजे यह खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया। एक घंटे बाद वाटर लेवल 205.48 मीटर पर पहुंच गया। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और मौजूदा वाटर लेवल से पता चलता है कि यमुना खतरे के लेवल से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अधिकारी पहाड़ी इलाकों में मौजूदा बारिश के कारण मात्रा में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।
45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया
मंगलवार रात आठ बजे यह 205.3 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से थोड़ा नीचे था। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण यह फिर बढ़ गई और खतरे के निशान को पार कर गई। यमुना नदी ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 13 जुलाई को अपने हाइएस्ट लेवल 208.65 मीटर पर पहुंच गई। दिल्ली में बाढ़ के परिणामस्वरूप, कई निचले इलाके जलमग्न हो गए, और कई सड़कों पर पानी भर गया। आम जनजीवन बेहाल है। लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में गुजारा करना पड़ रहा है।

National News inextlive from India News Desk