ऐसा है मामला
बताया गया है कि सुबह के वक्त अमन विहार में 11वी कक्षा की एक छात्रा मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर किडनैप कर लिया और इसके बाद उसके साथ गैंगरेप जैसे कृत्य को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किडनैप करने के बाद ले गए अपने घर
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि छात्रा का अपहरण आरोपी मोहम्मद और नौशाद ने किया। अपहरण के बाद वे लोग उसे अपने घर ले गए। ये घर नौशाद का था, जिसपर वो किराए पर रहता था। वहां दोनों ने गैंगरेप किया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को शक हुआ, तो इन्हीं लोगों ने छात्रा को उनके चंगुल से छुड़वाया। यही नहीं पड़ोसियों ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद उनकी जबरदस्त तरीके से पिटाई भी की।
 
मौजूदा लोगों ने बताया
मौजूदा लोगों ने बताया कि उनको शक इसलिए हुआ क्योंकि घर पर बाहर से ताला लगा हुआ था, लेकिन घर के अंदर लाइट जल रही थी। इसपर लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों आरोपियों को बाहर निकाला। दोनों को पीटने के बाद आक्रोशित लोगों ने उनके आधे बाल मुंडवा दिए। उसके बाद पूरे मोहल्ले में घुमाया। इतना करने के बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hindi News from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk