-न्यायाधिकारियों को प्रोन्नति भी मिली

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के कई जिला न्यायाधीशों के तबादले के साथ कई न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नति दी है। महानिबंधक प्रत्यूष कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार क्म् न्यायिक अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। प्रदेश के पूर्व प्रमुख विधि एवं न्याय सचिव शशिकांत पांडेय को मैनपुरी जिला न्यायाधीश पद से संभल का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। विगत माह ही इन्हें प्रमुख सचिव पद से मैनपुरी का जिला न्यायाधीश बनाया गया था। इनके अलावा दिलीप सिंह यादव जिला न्यायाधीश मिर्जापुर को अध्यक्ष प्रशासनिक न्यायाधिकार लखनऊ, अखिलेश चंद्र शर्मा विशेष कार्याधिकारी हापुड़ को जिला न्यायाधीश आजमगढ़, देवेन्द्र नाथ शुक्ल जिला न्यायाधीश औरैया को जिला न्यायाधीश मिर्जापुर, लुकमानुलहक अध्यक्ष प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ से जिला न्यायाधीश जौनपुर, प्रभात चंद्र त्रिपाठी जिला न्यायाधीश सीतापुर को जिला न्यायाधीश बुलन्दशहर, देवेन्द्र नैलवाल विशेष कार्याधिकारी संभल को जिला न्यायाधीश बदायूं, अशोक कुमार पाठक एडीजे भदोही ज्ञानपुर को जिला न्यायाधीश जेपी नगर, अशोक कुमार सिंह एडीजे बरेली को जिला न्यायाधीश हाथरस, राजेन्द्र सिंह प्रथम विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक सीबीआइ लखनऊ को जिला जज रामपुर, दीपक कुमार श्रीवास्तव द्वितीय, एडीजे सोनभद्र को विशेष कार्याधिकारी हापुड़, विजय कुमार शर्मा एडीजे शाहजहांपुर को सदस्य प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ, धर्म विजय सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गाजीपुर को जिला जज औरैया, उमेश चंद्र त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश एडीजे गोंडा को जिला जज मैनपुरी, उमेश चंद्र सक्सेना एडीजे गाजियाबाद को जिला न्यायाधीश फिरोजाबाद, प्रसून कुमार कटियार मुख्य अन्वेषण अधिकारी लोकायुक्त को जिला न्यायाधीश सीतापुर नियुक्त किया गया है।