धोनी के साथ नहीं टीम इंडिया

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने टीम की बिगड़ती परफॉर्मेंस के लिए ड्रेसिंग रूम के खराब माहौल को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में टीम इंडिया को मिली करारी हार के पीछे टीम में एकजुटता की कमी है। टीम इंडिया पहले की तरह मिलजुल कर नहीं खेल रही है। भट्टाचार्य से पहले भी कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी टीम के बिगड़ते माहौल पर तंज कस चुके हैं।

चेतन शर्मा ने भी मानी दरार की बात

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और सलेक्टर चेतन शर्मा ने भी टीम इंडिया की बिगड़ती परफॉर्मेंस पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए खिलाड़ियों के बीच आई दरार जिम्मेदार है। इसके साथ ही यशपाल शर्मा ने भी चेतन शर्मा की बात से सहमति जताई है। इसी बीच कोहली के डिफेंस शॉट की भी काफी आलोचना हो रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि जब बॉल फ्री हिट थी तो कोहली ने रन बनाने की जगह डिफेंस शॉट क्यो खेल दिया।

Hindi News from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk