उपचार के लिए अमेरिका में

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बीते अप्रैल के बाद एक बार फिर मीडिया में छा गए हैं। इस बार वह 44 वर्षीय पत्रकार अमृता राय के साथ शादी करने को लेकर चर्चा में बने हैं। खबरें आ रही हैं दिग्िवजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय से पिछले महीने शादी रचाली है। उन्होंने यह शादी चेन्नई में की है। हालांकि इस समय वह अपनी बेटी के उपचार के लिए अमेरिका में है। हालांकि अभी 68 साल के कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं इस खबर के आने के बाद उनकी पार्टी के नेता भी इस मामले में पूरी तरह से चुप हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अमेरिका से आते ही वही अपनी शादी का सार्वजनिक तरीके ऐलान कर सकते हैं।

चार बेटियां और एक बेटा

बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बीते साल अप्रैल महीने में चर्चा में छा गए थे। इस दौरान उनके और टीवी पत्रकार अमृता राय के साथ रिश्तों का खुलासा हुआ था। इस खबर को सुनकर हर कोई कुछ पलों के लिए शॉक्ड हो गया था। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने तो अपने और अमृता के रिश्ते पर बड़े अजीबो गरीब जवाब तो दिए ही थे। उनके साथ ही अमृता के जवाबों ने भी सबको चौकायां था । उनका कहना था कि उनके व उनके पति के बीच आपसी सहमति से तलाक होगा। जिसके बाद वह कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ शादी रचाएंगी। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की पत्नी का 2013 में निधन हो गया था। इस समय दिग्विजय सिंह के चार बेटियां और एक बेटा है।

Hindi News from India News Desk

National News inextlive from India News Desk