कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Disha Patani and Mouni Roy Latest Photos: बॉलिवुड में कई सेलेब्स आपस में बहुत अच्छे दोस्त है। इन्ही में से एक नाम एक्ट्रेस दिशा पाटनी और एक्ट्रेस मौनी रॉय का भी है। दोनों की दोस्ती, फोटो, ट्रिप्स हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। दोनों साल में कई बार एक साथ ट्रिप पर जाती हैं साथ ही उनकी फोटो फैंस को बेस्ट फ्रेंड गोल्स भी देती है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस दिशा पाटनी और मौनी रॉय साल की आखिरी वेकेशन पर निकल गई हैं। नए साल के पहले दोनों बेस्टी की फोटो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इसकी वजह उनकी हॅाट फोटो है, जो मॅानी राॅय ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से खुद शेयर की हैं।

मौनी ने थाईलैंड से शेयर की फोटो
मौनी रॉय द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी वेकेशन ट्रिप की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें उनके साथ दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मानी ने कैप्शन में लिखा कि, 'हॉलीडे विद माई फेवरेट गर्ल' यानी की 'मेरी पसंदीदा लड़की के साथ छुट्टियां'। इन फोटो में दिशा रेड बिकिनी में बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब दोनों सहेली दिशा और मौनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले भी इन दोनों ने अपनी हॅाट फ्रेंडली फोटो ने कई बार महफिल लूटी है।

दिशा का वर्कफ्रंट
बात करें दिशा पाटनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो, वो अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इसके अलावा दिशा, साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में भी लीड रोल में दिखेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk