कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। दिवाली, रौशनी का त्यौहार, हमेशा ही उन कपल्स के लिए स्पेशल होता है, जो इसे अपनी शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में पहली बार सेलिब्रेट कर रहे होते हैं। कुछ बॉलीवुड कपल भी इस साल अपनी पहली दिवाली एक साथ मना रहे हैं।

1. आलिया-रणबीर
बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले आलिया रणबीर, अपने पांच साल के रिलेशनशिप के बाद, 14 अप्रैल, 2022 को दोनों शादी की थी। इस साल अपना पहला करवा चौथ मनाने के बाद कपल अपनी पहली दिवाली को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

2. कटरीना-विक्की
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल 9 दिसंबर, भव्य समारोह के साथ शादी रचाई थी। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल के रूप में जाने जाते हैं। इस साल कपल के लिए यह उनकी पहली दिवाली होगी।

3. मौनी-सूरज
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इसी साल 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ अचानक शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। जिसके बाद, मौनी रॉय इस साल अपने पति के साथ पहली दिवाली मनाएंगी।

4. रिचा-अली
रिचा ने 04 अक्टूबर, 2022 को अली फजल के साथ अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की उपस्थिति में शादी करके, ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया। रिचा और अली अपनी पहली दिवाली को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

5. शीतल-विक्रंत
शीतल ठाकुर ने इसी साल 12 फरवरी को एक प्राइवेट सेरिमनी में अपने लॉन्ग टाइम डेटिंग बॉयफ्रेंड, एक्टर विक्रांत मैसी से शादी की थी। कई कपल्स की तरह शीतल और विक्रांत भी इस साल, अपनी पहली दिवाली मनाएंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk