कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Doctor's Day 2023 : हर साल 1 जुलाई डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। भगवान के बाद लोग डाॅक्टर को ही मानते हैं। हो भी क्यों न आखिर किसी बड़ी बीमारी या दुर्घटना के शिकार लोगों की जान बचाने में डाॅक्टर का बड़ा रोल होता है। लोग सबसे पहले डाॅक्टर के पास ही जाते हैं। हालांकि अक्सर एक चीज देखने को मिलती है बीमारी के हिसाब से डाॅक्टर की जानकारी न होने पर भटकना भी पड़ता है जबकि हकीकत में हर बीमारी का इलाज होता है। इतना ही नहीं हर बीमारी का एक डाॅक्टर भी होता है। इसलिए लोगों को यह जरूर पता होना चाहिए कि किस बीमारी के लिए कौन से डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यहां पढ़ें अनसुने नाम...

एलर्जिस्ट / इम्यूनोलॉजिस्ट
ये डाॅक्टर अस्थमा, एक्जिमा, फुड एलर्जी और कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज करते हैं।

एनेस्थेसियोलाॅजिस्ट
ये डॉक्टर शरीर को सुन्न करने के लिए या सर्जरी, प्रसव या अन्य प्रक्रियाओं के दौरान दर्द से राहत देने के लिए एनेस्थीसिया के इंजेक्शन व दवाएं देते हैं।

कार्डियोलाॅजिस्ट
ये हार्ट और ब्लड वेसेल्स के एक्सपर्ट होते हैं। ये हार्ट फेल, दिल का दौरा, हाइ ब्लडप्रेशर या अनियमित दिल की धड़कन के मरीज देखते हैं।

ओटोलरैंगोलोजिस्ट
ये डाॅक्टर कान, नाक और गले सम्बन्धी बीमारियों का इलाज करने में एक्सपर्ट होते हैं।

कोलोन व रेक्टल सर्जन
ये छोटी आंत, बड़ी आंत आदि की समस्याओं के डाॅक्टर होते हैं। वे पेट के कैंसर, बवासीर और सूजन आंत्र रोग का इलाज करते है।

गायनकोलॉजिस्ट्स
ये डॉक्टर्स महिलाओं की हेल्थ व उनकी प्रेग्नेंसी आदि होने पर उनका ट्रीटमेंट करते हैं।


क्रिटिकल केयर मेडिसिन स्पेशलिस्ट
ये डाॅक्टर गंभीर रूप से बीमार या घायल लोगों की केयर करते हैं। अक्सर अस्पतालों में ICU को लीड करते हैं।

डर्मटोलाॅजिस्ट
ये स्किन एलर्जी, हेयर, नाखून से जुड़ी समस्या का इलाज करते हैं। इसमें कील, मुहासे आदि के मरीज भी शामिल होते हैं।

एंड्रोक्रायनोलॉजिस्ट
ये हार्मोन और मेटाबोलिज्म के एक्सपर्ट होते हैं। ये शुगर थायराइड की समस्याएं, बांझपन और कैल्शियम और बोन रिलेटेड डिसीज का इलाज करते हैं।

इमरजेंसी मेडिसिन स्पेशलिस्ट
ये डॉक्टर आमतौर पर इमरजेंसी वार्ड में बीमार और घायल लोगों की केयर करते हैं।

फैमिली फिजीशियन
फैमिली फिजीशियन बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार की देखभाल करते हैं। ये रेगुलर चेकअप, स्क्रीनिंग व वैक्सीनेशन आदि करते हैं।

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट
ये स्टमक, बाॅवेल्स, पैंक्रियाज, लीवर व गालब्लेडर सहित पाचन अंगों के एक्सपर्ट हैं। इन्हें पेट दर्द, अल्सर, दस्त, पीलिया, या अपने पाचन अंगों में परेशानी होने पर दिखा सकते हैं।

यूरोलॉजिस्ट
ये डाॅक्टर यूरिन रिलेटेड बीमारियों का इलाज करते हैं। ये मेल इनफर्टिलिटी व प्रोस्टेट टेस्ट भी करते हैं।

जनरल सर्जन
ये डॉक्टर सभी बाडी पार्ट का ऑपरेशन कर सकते हैं। वे ट्यूमर, अपेंडिस या गालबलेडर को बाहर निकाल सकते हैं और हर्निया को भी आपरेट कर सकते हैं।

नेफ्रोलॉजिस्ट
वे किडनी की बीमारियों के साथ-साथ हाइ ब्लडप्रेशर आदि का इलाज करते हैं।

पीडियाट्रिशियन
ये डाॅक्टर न्यू बाॅर्न बेबी से लेकर एडल्ट बच्चों का इलाज करते हैं। कुछ बाल रोग विशेषज्ञ किशोरावस्था से पहले और किशोरावस्था, बाल शोषण, या बच्चों के डेवलपमेंट इश्यूज के एक्सपर्ट होते हैं।

फिजियाट्रिस्ट
ये डाॅक्टर गर्दन या पीठ दर्द और रीढ़ की हड्डी की चोटों के साथ-साथ दुर्घटनाओं या बीमारियों के कारण होने वाली अन्य डिसेबिलिटीज का इलाज करते हैं।

National News inextlive from India News Desk