- रिश्तेदार बंदी से मिलने पहुंची थी गोला की महिला

GORAKHPUR: नशे के आदी बंदियों को जेल में भी उनकी फरमाइश पूरी हो रही है। नाते-रिश्तेदार पहुंच तो रहे हैं बंदियों का हाल-चाल लेने। लेकिन साथ में वे उनकी फरमाइश भी पूरी कर रहे हैं। गुरुवार शाम में मंडलीय कारागार गेट पर जांच में एक महिला बंदी के पास से नशे की एक-दो नहीं, 80 गोलियां बरामद की गई। महिला ने इसे अपने बाल के जूड़े में बांध रखा था। गोलियां जब्त कर जेल प्रशासन ने महिला को छोड़ दिया।

पहली जांच में हो गई पास

मंडलीय कारागार में एक साल से दिलीप कुमार बंद है। गुरुवार शाम उसकी नजदीकी रिश्तेदार गोला निवासी सीमा उससे मिलने पहुंची। जेल के मेन गेट पर तैनात पुलिस-पीएसी जवानों ने उसकी जांच की, लेकिन वह उनकी नजरों से साफ बच गई। जवानों ने उसे जाने दिया। मुलाकाती गेट पर महिला बंदी रक्षकों ने फिर से उसकी तलाशी ली तो पोल खुल गई। सीमा का जूड़ा खुलवाया तो उसमें आठ पत्ते बरामद हुए, जिनमें नशे की 80 गोलियां थीं। जेल अधिकारियों ने गोलियां जब्त कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम पुलिस ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया।

वर्जन

एक महिला मुलाकाती नशे की गोली लेकर भीतर जा रही थी। जेल गेट पर तैनात पीएसी और पुलिस उसे नहीं पकड़ पाए। वे ठीक से जांच पड़ताल नहीं कर रहे हैं।

- राम कुबेर सिंह, जेलर