du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
1. हिन्दू कॉलेज- हिन्दू कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का जाना-माना कॉलेज है जो साइंस, आर्टस और कामर्स के क्षेत्र के स्टूडेंस के लिए बेहतर विकल्प देती है। इसकी स्थापना 1899 में हुई थी और ये देश का सबसे पुराना और प्रसिद्व कॉलेज है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सुब्रमण्यम स्वामी, अर्नब गोस्वामी, इम्तिआज अली एवं अजय जडेजा जैसी कई जानी-मानी हस्तियां इस कॉलेज में पढ़े हैं।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
2. हंसराज कॉलेज- शीर्ष कॉलेजों के एक सर्वे में हंसराज कॉलेज ने शीर्ष 10 में अपना स्थान बनाया है। यही नहीं, डीबीटी (डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, भारत सरकार) की तरफ से इस कॉलेज को ‘स्टार कॉलेज’ का दर्जा दिया गया है। ये कॉलेज साइंस, आर्टस और कामर्स के सभी छात्रों के लिए एक बेहतर कॉलेज है। शाहरुख खान, अनुराग कश्यप, विनोद दुआ, पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम, नवीन जिंदल, अजय माकन, वीडियो जॉकी रणविजय जैसे कई जाने-मानें लोगों इस प्रसिद्ध कॉलेज के एल्युमनाई रह चुकें हैं।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
3. सेंट स्टिफन- सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीनस्थ, दिल्ली शहर में स्थित एक कॉलेज है। इस कॉलेज का इतिहास बहुत लम्बा है। ये भारत के प्रसिद्ध शैक्षिक संस्थानों में से एक है, जहां आर्ट और साइंस की उपाधियां दी जाती हैं। इस कॉलेज से भी कई जानी-मानी हस्तियों ने छिग्री हासिल की हैं। यहां से शशि थरूर, उन्मुक्त चंद्र, राहुल गांधी एवं यशवंत सिंह आदि ने छिग्री हासिल की थी।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
4. मिरांडा हाउस- मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक माना हुआ गर्ल्स कॉलेज है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी। ये कॉलेज छात्रों को साइंस और आर्ट के क्षेत्र में डिग्री देता है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दिक्षित, बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, टीवी सेलेब मौनी रॉय समेत कई अन्य हस्तियों मिरांडा हाउस कॉलेज की वूर्व छात्र रह चुकी हैं।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
5. श्री वेंकेटेशवरा कॉलेज- दिल्ली यूनिवर्सिटी का ये कॉलेज साइंस और कामर्स स्टूडेंट के लिए एक बेहतर कॉलेज है। कला और विज्ञान के क्षेत्र में उपाधि देने वाला ये कॉलेज छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देता है।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
6. रामजस कॉलेज- रामजस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज में से एक है। ये छात्रों को साइंस और कला के क्षेत्र में डिग्री प्रदा करता है। इस कॉलेज से पास आउट छात्रों को काम के क्षेत्र में कई सुनहरें अवसर मिले हैं। 1917 में स्थापित इस कॉलेज में कई बड़ी हस्तियों ने अपनी पढ़ाई पूी की है।
du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
7. गार्गी कॉलेज- गार्गी महाविद्यालय दिल्ली में स्थित एक महिला महाविद्यालय है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। इसकी स्थापना 1967 में हुई थी। गार्गी महाविद्यालय कला, मानविकी, वाणिज्य, विज्ञान तथा शिक्षा में शिक्षा प्रदान करता है।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
8. मैत्रेया कॉलेज- दिल्ली यूनिवर्सिटी के साएड कैंपस में स्थित ये कॉलेज काफी प्रसिद्व कॉलेज है। ये छात्रों को साइंस के क्षेत्र में डिग्री प्रदान करता है।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
9. किरोड़ीमल कॉलेज- किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय का गहना है। यह डीयू के उन बेहतरीन संस्थानों में से एक है, जहां वे सारी सुविधाएं हैं, जो सफलता के परचम लहराने के लिए जरूरी हैं। अपने 61 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा में कॉलेज ने देश के महानायक अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्देशक सतीश कौशिक, न्यायाधीश आनन्द पटनायक, पर्वतारोही एम. एस. कोहली, कुलभूषण खरबंदा, शक्ति कपूर जैसे छात्रों को डिग्री प्रदान की है। अंग्रेजी, ज्योग्रफी, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, साइंस और उर्दू जैसे विषयों के लिए ये कॉलेज बेहद लोकप्रिय है।

du colleges: ये हैं साइंस,आर्ट और कॉमर्स के टॉप 10 कॉलेज
10. लेडी श्री राम कॉलेज- लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में महिलाओं का महाविद्यालय है। यह भारत में उदार कला-शिक्षा के लिए प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है। दिल्ली का ये कॉलेज काफी जानान्माना है और शीर्ष 10 कॉलेज में से एक है।

National News inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk