इतनी भारी रकम में खरीदी कंपनी

बताया गया है कि इसके लिए संजीव मेहता को काफी भारी-भरकम रकम चुकानी पड़ी है, लेकिन ये भी उतना ही बड़ा सच है कि ये डील अन्य बिजनेस डील से भी ज्यादा इमोशनल डील है। जानकारी के अनुसार संजीव मेहता ने इस कंपनी के सभी मेजर शेयर्स खरीद लिए हैं। इस सौदे के साथ अब वो इस कंपनी के मालिक हो चुके हैं। बता दें कि उन्होंन इस कंपनी को 15 मिलियन डॉलर में खरीदा है।      

शेयर्स में ऐसी हुई जीत

शेयर्स के बारे में जानकारी है कि संजीव ने कंपनी को इसके करीब 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा है। यह डील 2010 में फाइनल हुई थी। संजीव बताते हैं कि उन्होंने इस कंपनी को खरीदने के लिए अपने दिन-रात एक कर दिए। इसके लिए उन्होंने अपने सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली। इसके अलावा सिर्फ इसे ही अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया। मुंबई के एक डायमंड मर्चेंट परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजीव कहते हैं कि ईस्ट इंडिया कंपनी को खरीदते वक्त उनके मन में सिर्फ ये था कि जिस कंपनी ने कभी हम पर राज किया था, आज भारत उसी कंपनी का मालिक है।

ऐसा बताते हैं मेहता

मेहता कहते हैं कि अब वह ईस्ट इंडिया कंपनी को नए बिजनेस में लाएंगे। इसके लिए उनकी योजना लग्जरी गिफ्ट सेट्स और अन्य सामानों को ई-कॉमर्स के माध्यम से बेचने की है। बता दें कि इस ब्रांड को उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर लांच किया है। बताते चलें कि ईस्ट इंडिया कंपनी की शुरुआत 1600 में हुई थी। उसके बाद इस कंपनी ने 17वीं व 18वीं शताब्दी में पूरी दुनिया के व्यापार पर राज किया था। 1757 में भारत पहुंचने के बाद इसने यहां फूट डालो की नीति के साथ अपना आधिपत्य जमा लिया।

Hindi News from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk