कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Easy And Trendy Mehndi Design: चाहें रक्षा बंधन हो या फिर नाग पंचमी, तीज हो या फिर करवा चौथ, छठ हो या भाई दूज हम गर्लस को हर एक त्यौहार में मेहंदी लगाने का बहुत शौक होता है। रक्षा बंधन तो एक ऐसा फेस्टिवल है जिसमें छोटी से लेकर बड़ी हर लड़की को मेहंदी लगाने का मन करता है। आगर आपको भी मेहंदी लगाना बहुत पसंद है तो खुश हो जाइए क्योंकि रक्षा बंधन आ चुका है और आप एक बार और मेहंदी लगा पाएंगी। हम आपके लिए एक से बढ़कर एक मेहंदी के ट्रेंडिंग डिजाइन लेकर आए हैं। जो देखने में जितनी खूबसूरत हैं लगाने में उतनी ही इजी हैं। तो आइए देखते हैं मेहंदी की ये इजी ट्रेंडिंग डिजाइन्स।

1. लीफ वेव्स
ये डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगती है वहीं इसे लगाने में ज्यादा मेहनत भी नही लगती। इसमें एक वेवी बेल बनी हुई है जिसमें पत्तियों का डिजाइन है। ये मेहंदी देखने में काफी .यूनिक और एलिगेंट हैं। जिन गर्ल्स को हैंड फुल मेहंदी नही पसंद उन्हें इस डिजाइन को ट्राई जरूर करना चाहिए।

Courtesy - Pintrest

2. क्रिस-क्रॉस
मेहंदी का ये डिजाइन काफी बेहतरीन हैं। इसमें क्रिस-क्रॉस पैटर्न बनाकर आप अपने हाथ को भरा दिखा सकते हैं। ये डिजाइन हर साल ट्रेड में रहती जिसकी वजह है कि ये यूनिक पैटर्न बेहद कम मेहनत में आपके हाथों को भर देता है। इस डिजाइन पर भी आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

Courtesy - Pintrest

3. फिंगर्स
जिन लड़कियों को मेहदी पसंद हैं पर वो कॅालेज या आफिस की वजह से इसे लगाने से थोडा कतराती हैं तो उनके लिए हम इस स्टाइल को ढूंढकर लाए हैं। इस स्टाइल में आप सिर्फ अपनी उंगलियों पर ही मेहंदी लगाकर खुद पर चार चांद लगा सकती हैं। ये देखने में भी काफी क्यूट लगती हैं।

Courtesy - Pintrest

4. पीकॉक
मोर या मोर पंख को हाथों पर बनाना काफी शुभ माना जाता है। इस डिजाइन को जब आप अपने हाथों में लगाएंगी तो आपके हाथ सुंदर लगने के साथ साथ भरे भरे भी लगेंगे। ये एक मस्ट ट्राई डिजाइन है जो ट्रेंड को फॉलो करने वाली फीमेल्स जरूर लगवा सकती हैं।

Courtesy - Pintrest

5. मिक्सड स्टाइल
हमारे पास हाथ तो सिर्फ दो है पर कुछ मेहंदी लवर्स के लिए ये दो हाथ भी कम होते हैं। उन्हें कई सारी डिजाइन एक साथ ट्राई करनी होती है। उनकी इस प्रॉब्लम का सलूशन भी हमारे पास है। इस रक्षा बंधन पर इस मिक्स्ड स्टाइल मेहंदी को ट्राई कर सकते हैं। जिसमें एक ही बार में कई डिजाइन लगाई जा सकती है।

Courtesy - Pintrest