-आईआईआईटी में आईएपीटी के 34वें नेशनल वार्षिक कन्वेंशन में एक्सप‌र्ट्स ने रखे विचार

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: देश में भौतिक शास्त्र में वैज्ञानिक सीवी रमन के बाद अभी तक किसी को नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। इसका कारण है कि हमने अपने मूल तत्वों पर ध्यान नहीं दिया। उक्त बातें रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व फिजिक्स एक्सपर्ट डा। मुरली मनोहर जोशी ने कहीं। वह आईआईआईटी में तीन दिवसीय इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स यानी आईएपीटी के 34वें राष्ट्रीय वार्षिकी कन्वेंशन 2019 का इनॉगुरेशन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार पाने के लिए दूसरों का नकल नहीं करना चाहिए।

युवा छात्रों को किया सम्मानित

डा। जोशी द्वारा देश के पांच युवा छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें हर्षित जोशी, कृष्ण कुमार माधव, प्रश्न कुमार दुबे, सिंघल अजीत और कुशल पंचाल को भौतिक विज्ञान में आईएपीटी द्वारा आयोजित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया।

फिजिक्स और केमेस्ट्री में सख्ती क्यों

प्रो। नागभूषण निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने बताया कि छात्रों को भौतिक और रसायन विज्ञान को इतनी सख्ती से क्यों पढ़ाया जा रहा है, जब शिक्षण और समझ दोनों ही एक इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश के लिए हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ। अखिलेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से भौतिक विज्ञान के 200 से अधिक अध्यापकगण भाग ले रहे हैं। आईएपीटी कन्वेंशन के महासचिव प्रो। के। एन जोशीपुरा, प्रो। विजय ए। सिंह, प्रो। बी.पी। त्यागी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। प्रो। कृष्णा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इलाहाबाद विज्ञान परिषद के संस्थापक प्रो। शिव गोपाल मिश्र, प्रो। आर.एन। कपूर को सम्मानित किया गया।