कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Eid-ul-Fitr 2024 Chand Timings city-wise : एक महीने से रोजा रख रहे लोगों को ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार है। अरे भई, ईद फेस्टिवल की रौनक ही बात ही कुछ और है, तभी तो लोग साल भर इस दिन का इंतजार करते रहते हैं। बता दें कि इस्‍लाम धर्म का पाक महीना रमजान ईद के चांद के साथ ही पूरा होता है, फिर मनाई जाती है ईद जिसे मीठी ईद ,ईद-उल-फितर भी कहा जाता है। ईद का चांद निकलते ही इस्‍लामिक कैलेंडर का 10वां महीना शव्वाल शुरु हो जाता है। इस साल 11 मार्च को भारत में रमजान का महीना शुरु हुआ था और सऊदी अरब में 9 अप्रैल को चांद दिख गया है। ऐसे में सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, मिस्त्र, तुर्किए, ईरान, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्‍ट के देशों में रोजे पूरे हो गए हैं और ईद 10 अप्रैल बुधवार को सेलीब्रेट की जाएगी।

Eid Mubarak 2024 Wishes Images Status: अपनों को भेजें ईद की दिली मुबारकबाद इन मैसेज और कोट्स के साथ

सऊदी अरब में पहले क्‍यों दिख जाता है चांद
भारत और सऊदी अरब में टाइम जोन के डिफरेंस के कारण इंडिया में 10 अप्रैल शाम को चांद रात होगी और लोगों को ईद के चांद का दीदार होगा। बता दें कि इंडिया का समय सऊदी अरब से करीब ढाई घंटे का आगे चलता है। इस कारण अमावस के बाद पहले दिन बहुत देर से निकलने वाला चांद सऊदी अरब में नजर आ जाता है, लेकिन भारत में नजर नहीं आता। हालांकि चांद को देखने के मामले में केरल राज्‍य अपवाद ही है, क्‍योंकि टाइम जोन के मामले के केरल सऊदी के काफी नजदीक है, इसलिए केरल में भी 9 अप्रैल को चांद का दीदार कर लिया गया है।

भारत में 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद
सिर्फ केरल राज्‍य में लोग 10 अप्रैल को ईद मनाएंगे, जबकि पूरे भारत यानि दिल्‍ली से लेकर हैदराबाद में 10 अप्रैल को ही चांद दिखने के कारण 11 अप्रैल को ही भारत भर में ईद मनाई जाएगी। आपको बता दें कि दूरी के हिसाब से देश के तमाम हिस्‍सों में चांद निकलने का समय अलग-अलग रहता है। तो आपके शहर में कब निकलेगा ईद का चांद, पढ़ें इस लिस्‍ट में।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 अप्रैल को ईद का चांद निकलने का समय यह रहेगा:

दिल्ली - 07:32
लखनऊ - 07:15
नोएडा - 07:32
मुंबई - 07:39
कोलकाता - 05:34
चडीगढ़ - 06:27
अहमदाबाद - 07:45
हैदराबाद - 07:14
पुणे - 07:34
आगरा - 06:19
बेंगलुरु - 05:30
पटना - 05:49

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk