RANCHI: गोंदा थाना क्षेत्र की हातमा बस्ती निवासी राशन डीलर संजय की हत्या उसकी भाभी संतोषी देवी के इशारे पर ही हुई थी। उसी ने एक लाख ब्0 हजार रुपए संजय को मरवाने के लिए बदमाशों को दिए थे। यह खुलासा गिरफ्तार आरोपी मरजोली, मांडर के मकबुल अंसारी ने किया है। पुलिस के समक्ष उसने बताया कि हत्या करने वालों में मो। रेयाज ऊर्फ भोला, लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र निवासी व संतोषी देवी भी शामिल हैं। सिटी एसपी जया राय ने बताया कि क्म् दिसंबर को संजय के घर में घुसकर हमला किया गया था। संजय की रिम्स में मौत हो गई थी। इस मामले में छानबीन की जा रही थी। गौरतलब हो कि आइनेक्स्ट में छपी खबर में संजय की भाभी पर शक जताया गया था।

प्रताडि़त करता था, इसलिए मरवाया

हत्याकांड में गिरफ्तार संतोषी देवी ने भी इस मामले में संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही संजय उसे प्रताडि़त करता था। इसी से तंग आकर उसने संजय की हत्या करने की योजना बनाई। इसके बाद अपने गांव करकट के पास के ही मकबुल अंसारी को हत्या को अंजाम देने के लिए पैसे दिए।

एक आरोपी जेल में

हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी संदीप किस्पोट्टा मांडर थाना के सरगांव का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज दिया है। हत्या को अंजाम देने में कुल पांच लोग शामिल थे। जिसमें से तीन लोग संजय के घर में घुसे थे। मो। रेयाज ने संजय पर चाकू से हमला किया था, जबकि अन्य दो साथियों ने चापड़ से हमला किया था।