नई दिल्ली (एएनआई)। Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि अभी चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की, जो इस साल के अंत तक होने की उम्मीद थी।


हिमाचल में 8 जनवरी, 2023 को समाप्त को विधानसभा का कार्यकाल
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त होगा जबकि हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त होगा।चर्चा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आगामी चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के पास 45 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 22 और सीपीआईएम के 1 विधायक हैं। वहीं 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में बीजेपी के 111 और कांग्रेस के 62 विधायक हैं।
पिछले महीने मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोनों राज्यों का दाैरा किया था
बता दें कि पिछले महीने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए गुजरात और हिमाचल का दौरा किया था। 14वीं गुजरात विधानसभा चुनाव 9 दिसंबर और 14 दिसंबर 2017 को विधान सभा के सदस्यों (एमएलए) का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया था। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को हुई थी। हिमाचल प्रदेश ने 9 नवंबर, 2017 को अपनी विधानसभा का चुनाव करने के लिए मतदान आयोजित किया।

National News inextlive from India News Desk