कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Brain Chip: अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (ट्विटर) को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले एलोन मस्क एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। कुछ टाइम पहले एक खबर आई थी कि, एलोन मस्क की ब्रेन चिप बनाने वाली कंपनी 'न्यूरालिंक' ने अपने पहले ब्रेन इम्प्लांटेशन के लिए पेशेंट को एडमिट करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद अब खबर है कि, न्यूरालिंक ने अपने पहले पेशेंट में चिप को सक्सेसफुली इंप्लांट कर दिया है। जिसके शुरुआती रिजल्ट काफी हैरान (पॉजिटिव) करने वाले हैं।

किसे लगेगी ये चिप?
बता दें कि एलोन मस्क ने साल 2016 में अपनी इस न्यूरो टेक्नोलॉजी कंपनी 'न्यूरालिंक' को इस्टैब्लिश किया था। इस कंपनी द्वारा बनाई गई ब्रेन चिप, इंसानी दिमाग और कंप्यूटर के बीच आसान कम्युनिकेशन सोर्स की तरह काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ब्रेन चिप हर किसी यानी की फिट इंसान के दिमाग में नहीं लगाई जाएगी। ये सिर्फ एएलएस और बाकी न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से पीड़ित पेशेंट को लगाया जाएगा। जो उनके इलाज में मददगार साबित होगा।

एलोन ने किया ट्वीट
एलोन मस्क ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दुनिया के साथ शेयर की है। उन्होंने लिखा कि, 'पहले इंसान का इंप्लांटेशन कल न्यूरालिंक ने किया और अब वो ठीक हो रहा है। इनिशियल रिजल्ट ने पॉजिटिव न्यूरॉन स्पाइक डिटेक्शन दिखाया हैं।'

Technology News inextlive from Technology News Desk