एक्स मिनिस्टर की पत्नी भगोड़ा घोषित
RANCHI: आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई भ्रष्टाचार शाखा ने एक्स मिनिस्टर कमलेश सिंह की पत्नी मधु सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। एक्स मिनिस्टर कमलेश सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ विजिलेंस में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कमलेश सिंह ने जेल में सजा काटी थी। वहीं उनकी पत्नी अब तक सीबीआई की नजरों से फरार हैं.