कानपुर (इंटरनेट डेस्क )। February 2022 Vrat And Festivals : साल के दूसरे महीने फरवरी में भी कई ऐसे व्रत आदि होते हैं जो जीवन को एक नई दिशा प्रदान करते हैं। वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत से लेकर बसंत पचंमी पूजन तक जीवन में खुशियां लेकर आते हैं और परेशानियों को दूर करते हैं। इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी दिन शनिवार को पड़ रही है। आइए यहां जानें फरवरी के महीने के अन्य व्रत और त्योहारों के बारे में...

फरवरी 2022

01 फरवरी . मंगलवार - स्नान - दान की अमावस्या । मौनी अमावस्या।

02 फरवरी . बुधवार - माघ मास शुक्ल पक्षारम्भ। बल्लभ जयन्ती।

03 फरवरी . गुरूवार - गौरी तृतीया।

04 फरवरी . शुक्रवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

05 फरवरी . शनि - बसंत पंचमी।

06 फरवरी . रविवार - मन्दार षष्ठी। श्री शीतलाषष्ठी (बंगाल)।

07 फरवरी . सोमवार - अचला सप्तमी व्रत।

08 फरवरी . मंगलवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत। भीष्माष्टमी।

10 फरवरी . गुरूवार - महानन्दा नवमी।

12 फरवरी . शनि - जया एकादशी व्रत। स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती।

13 फरवरी . रविवार - भीष्म द्वादशी।

14 फरवरी . सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत।

16 फरवरी . बुधवार - स्नान - दान - व्रतादि की मघा नक्षत्रयुता माघी पूर्णिमा ललिता जयन्ती। भैरव जयन्ती।

17 फरवरी . गुरूवार - फाल्गुन मास कृष्ण पक्षारम्भ। माघ मासीय व्रत का पारण।

20 फरवरी . रविवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

23 फरवरी . बुधवार - कालाष्टमी ।

24 फरवरी . गुरूवार - श्री सीताष्टमी 8। जानकी जयन्ती।

25 फरवरी . शुक्रवार - समर्थ गुरूवार श्री रामदास जयन्ती।

26 फरवरी . शनि - स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती (तिथि अनुसार)।

27 फरवरी . रविवार - विजया एकादशी व्रत सबका।

28 फरवरी . सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत।