बिकास की पहली फिल्‍म:

जमशेदपुर के फिल्मकार बिकास रंजन मिश्रा की फिल्‍म इस विदेशों में हुए मामी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंडियन फिल्म अवॉर्ड से नवाजी जा चुकी हैं। बिकास मिश्रा की पहली फिल्म है। जिस पर तमाम लोगों की नजरें टिकी हैं। इस फिल्‍म में संजय सूरी, तनिष्ठा चटर्जी, सोहम मैत्र, धृतिमन चटर्जी, स्वातिलेखा सेनगुप्ता ,अर्पिता पाल, अंशुमान झा और इना साहा आदि कालाकारों ने अभिनय किया है।

सेंसर बोर्ड ने चलाई कैची:

बिकास मिश्रा की पहली फिल्‍म अपने रिलीज से पहले ही चर्चा में रही है। हाल ही में फिल्म चौरंगा के पांच सींस में सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई। इसमें तीन लव मेकिंग सीन, एक डॉयलाग में गाली और एक दलित किशोर को कुआं में फेंकने का सीन है। जिसको लेकर बिकास ने काफी विरोध किया। उनका कहना है कि सीन कुछ भी अश्‍लील नहीं थे बस सेंसर ने मनमानी की है।

झारखंड की सच्‍ची घटना:

बिकास मिश्रा की फिल्म चौरंगा सच्‍ची घटनाओं पर आधारित है। वर्ष 2008 में झारखंड में एक छोटी जाति का लड़का अपने गांव की ब्राह्मण जाति की लड़की को प्रेम पत्र लिखता है। लड़की का जमींदार परिवार से और लड़का गरीब घर से होता है। लड़के की उम्र 14 साल लड़की की 16 साल होती है। इसके बाद एक दिन लड़की का परिवार उसे ट्रेन से फेंकवा देता है।

फिल्म को ए सर्टिफिकेट:

इस फिल्‍म में संजय सूरी और तनिष्ठा चटर्जी फिल्म में ब्राह्मण और दलित किरदारों की मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। बिकास मिश्रा का कहना है कि उनकी फिल्‍म को फिल्म को ए-सर्टिफिकेट मिला है। इस फिल्‍म में सामाजिक घटनाओं को उकेरने का भरसक प्रयास हुआ है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर सीन के हिसाब से रखे गए हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगे।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk