लखनऊ (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) ने बुधवार को हेल्थ बुलेटिन में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति इस समय गंभीर है। उन्हें कल शाम से लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर डॉक्टर्स फैकल्टी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए। उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी मापदंडों पर लगातार फोकस रखा जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंची।


पीएम मोदी लगातार कल्याण सिंह के हेल्थ पर नजर रखे हैं
कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री के होने के अलावा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी रहे हैं। उन्हें बीती 4 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हैं। पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से फोन पर कल्याण सिंह का हाल पूछा था। इसके अलावा कल्याण सिंह के पोते से बात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी से यह भी कहा था कि कल्याण सिंह को हर संभव बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी नेता शाहनवाज हुसैन और सीएम योगी कल्याण सिंह का हालचाल लेने अस्पताल जा चुके हैं।

National News inextlive from India News Desk