कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bollywood News: आजकल के माॅर्डन दौर में पति पत्नी के बीच एज गैप मायने नही रखता है। आपने अपने आसपास भी कई ऐसे कपल देखें होंगे जिन्में 10 साल या ज्यादा का एज गैप होता हैं। फिर चाहे लड़का 10 साल बड़ा हो या फिर लड़की। हालाकि, बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपने पार्टनर के साथ अच्छा खासा एज गैप शेयर करती हैं। तो आइए देखते हैं कौन हैं वो बोल्ड एंड ब्यूटिफुल एक्ट्रेसेस जिनके लिए एज इज जस्ट अ नंबर।

1. आलिया (30) - रनबीर (40)
आलिया भट्ट और रनबीर कपूर के बीच 10 साल का एज गैप है। कपल ने 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी। शादी के 7 महीने बाद ही नवंबर में उन्होंने अपनी लाइफ में प्यारी सी बेटी राहा को वेलकम किया था।

2. करीना (42) - सैफ (53)
करीना कपूर और सैफ अली खान आपस में 11 साल का एज गैप शेयर करते हैं। कपल के दो बच्चों भी हैं। वहीं सैफ अली खान ने करीना से पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह से भी शादी की थी। बता दें कि सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। शादी के कुछ साल बाद ही उनका डिवोर्स हो गया था।

3. प्रियंका (41) - निक (30)
वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच भी 11 साल का एज डिफरेंस है। कपल ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। दोनों ने सरोगेसी की हेल्प से एक बेटी मालती को वेलकम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

4. उर्मिला (49) - मोहसिन (39)
वहीं उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन से पूरे 10 साल बड़ी हैं। शादी के टाइम जहां उर्मिला एक फेमस एक्ट्रेस थी तो वहीं मोहसिन एक मॉडल और स्ट्रगलिंग एक्टर थे। कपल ने साल 2016 में शादी की और आज वे दोनों बहुत खुश हैं।

5. कैटरीना (40) - विक्की (35)
बात करें कैटरीना और विक्की तो कपल में 5 साल का एक गैप है। कपल ने साल 2021 में काफी धूमधाम के साथ शादी की थी, जिसकी फोटो तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि कैटरीना अपने पति विक्की से पांच साल बड़ी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk