इंजीनियर ने किया था दावा नहीं डूब सकता है टाइटेनिक
जनाब चीन मशूहर टाइटेनिक जहाज की कॉपी बना रहा है। हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं यह सच है। चीन की सरकार ने अपने देश में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए टाइटेनिक की कापी बनाने का निश्चय किया है। आप ने हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक तो जरूर देखी होगी। अगर नही देखी तो अब देख लीजिएगा। इस जहाज को डिजाइन करने वाले इंजीनियर का दावा था कि उन्होंने जहाज को कुछ इस तरह डिजाइन किया कि वह किसी भी हालात में खुद को डूबने से बचा सकता है। शायद उनकी यही बात प्रकृति को बुरी लग गई और विशालकाय जहाज चंद घंटों में ही समुद्र की आगोश में समा गया। बताया जाता है जहाज एक बर्फ की पहाड़ी से टकरा गया था।
चीन बना रहा है दूसरा टाइटेनिक नाम है रेप्लिका
2018 तक समंदर में उतरेगा चीन का रेप्लिका
चीन उसी टाइटेनिक जहाज की कापी बना रहा है। टाइटेनिक की तरह ही चीन का रेप्लिका जहाज भी 882 फीट लंबी और 92 फीट चौड़ी होगी। जिस तरह आरएमएस टाइटेनिक जहाज, स्वीमिंग पूल, बाथरूम, थिएटर, बड़े-बड़े कमरों आदि जैसी सुविधाओं से लैस था चीन की रेप्लिका में भी ये सारी सुविधाएं होंगी। इस जहाज को चीन के सरकारी फंड की मदद से तैयार किया जा रहा है। चीन के टूरिज्म सेक्टर के विकास को और गति देने के लिए इस जहाज को बनाने का फैसला किया गया है। रेप्लिका प्रोजेक्ट को पूरा करने में 145 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा। साल 2018 तक समुद्र में उतरने के लिए रेप्लिका तैयार हो जाएगी। ज्ञात हो कि टाइटेनिक हादस में 1500 लोगों ने अपनी जान गवांई थी।
चीन बना रहा है दूसरा टाइटेनिक नाम है रेप्लिका

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk