- पिछले वीकेंड पर बंद होने से लोगों को हुई थी निराशा

- वीकेंड पर गांधी बाग में रहती है खासी भीड़

Meerut । गांधी बाग में एक बार फिर से वीकेंड यानि रविवार को रौनक दिखाई देगी। क्योंकि कैंट बोर्ड की हड़ताल समाप्त हो गई है और गांधी बाग का ताला खुल गया है। पिछले वीकेंड पर बंद होने के कारण लोगों को खासा निराशा हुई थी। हड़ताल खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

वीकेंड पर रहती है भीड़

गांधी बाग में वीकेंड पर खासी भीड़ रहती है। कैंट बोर्ड ने गांधी बाग को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया है। वहां पर झूले, छोटा का चिडि़या घर, नाव, रंग बिरंगे फूल, तरह-तरह पौधे आदि चीज हैं।

हड़ताल खत्म होने से काफी खुशी हुई। पिछले छुट्टी पर बंद होने के कारण बच्चों को घुमाने नहीं ले जा पाया था। लेकिन इस बार जरूर जाउंगा। बच्चे गांधी बाग में जाकर खूब मस्ती करते हैं।

-अमित, रजबन

गांधी बाग में बच्चों को काफी मजा आता है। क्योंकि उनके लिए झूले, चिडि़या, खरगोश, कबूतर, सफेद चूहे आदि हैं। जिनको देखकर बच्चे बहुत खुश होते हैं।

-अनुभव, तोपखाना

मेरठ में घूमने को लेकर एक ही स्थान है। जहां पर बच्चों का मनोरंजन का भी साधन है। पिछली बार बंद तो था बच्चों को खासी परेशानी हुई थी।

-संजीव, लालकुर्ती