कानपुर। पूरे देश में श्री गणेश के पूजा उत्सव की धूम मची हुई है। यहां जानिए Ganesh Chaturthi 2019 Celebration Live Update और देखिए कि कैसे आम आदमी से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियां कैसे गणपति की आराधना में मगन हैं।

 

चेन्नई के पास वेल्पमपुरी में शंख और कोलथूर में एलोवेरा के पत्तों से गणपति बनाये गए। वहीं पूम्पुकर नगर में रुद्राक्ष की गणेश की मूर्ति बनी। इग्मोर में भारतीय सेना को समर्पित मूर्ति स्थापित की गई है।

 

उड़ीसा में पुरी के समुद्र तट पर फेमस सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पाटनिक ने रेत से गणपति बना कर नो सिंगल यूज प्लास्टिक का अनुरोध किया।



एएनआई के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरू में भक्त आज गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना करने के लिए डोड्डा गणेश मंदिर में इकट्ठा हुए हैं।



तमिलनाडु में भी गणेश चतुर्थी का उत्साह देखा जा तकता है। कोयंबटूर में आज इस अवसर पर पुल्लकुलम मुन्ति विनायकार मंदिर में भगवान गणपति की मूर्ति के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे हैं।



महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी सबसे ज्यादा उत्साह से मनाई जाती है और मुंबई में तो कई भव्य पंडाल सजाये जाते हैं। इसी क्रम में 'स्वर्ण गणेश' के 'दर्शन' के लिए माटुंगा के जीएसबी सेवा मंडल के पंडाल में तैयारियां की जा रही हैं। यहां पर सोने और कीमती पत्थरों वाली गणपति की मूर्ति स्थापित की गई है।



वहीं लालबाग का राजा के नाम से मशहूर लाल बाग पंडाल में श्री गणेश के दर्शन आरंभ हो गए हैं।

 

इसी तरह मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में इस अवसर पर 'काकड़ आरती' की जाती है।

National News inextlive from India News Desk