- सीएम ने गंगा यात्रा के रथों को झंडी दिखा किया रवाना, थीम गीत भी लॉन्च

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: भारतीय संस्कृति की प्रतीक गंगा हमारी आस्था ही देश की अर्थव्यवस्था भी है। उसे अविरल व निर्मल बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। यह बात गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा के लिए दो गंगा रथों को रवाना करते हुए कही। सीएम ने सरकारी आवास से रथों को झंडी दिखाने साथ थीम गीत भी लॉन्च किया।

तटवर्ती क्षेत्रों में होगी जैविक खेती

उन्होंने कहा कि सनातन काल से प्रत्येक भारतीय गंगा को अपनी परंपरा व विरासत का हिस्सा मानता है। पवित्र गंगा के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन के लिए 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं मां गंगा के लिए आया हूं। उन्होंने गंगा के प्रति अटूट आस्था व्यक्त करते हुए 'नमामि गंगे' परियोजना को लागू किया। सीएम ने बताया कि गंगा व उसकी सहायक नदियों को कारण ही उत्तर भारत सबसे उर्वर भूमि के रूप में विकसित हुआ। जिन जिलों से गंगा यात्रा निकलेगी, वहां 21 नगरीय निकायों व 1038 ग्राम पंचायतों में जैविक खेती होगी। इसके साथ गंगा पार्क, गंगा तालाब और गंगा मैदान का निर्माण कराया जाएगा। गौ आधारित खेती का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जलशक्ति मंत्री डा। महेंद्र सिंह ने किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, पर्यटन व संस्कृति राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, बलदेव सिंह औलख, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।