कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Gayatri Joshi Car Accident: बितो दिनों इटली के सार्डिनिया में बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी की लैम्बॉर्गिनी कार और एक फरारी कार में जोरदार टक्कर हुई। गायत्री अपने पति के साथ लेम्बोर्गिनी कार पर सवार थी और फरारी कार में एक स्वीडिश कपल सवार थे। हादसे के दौरान हाइवे में कई लग्जरी गाडिया चल रही थी। गायत्री के पति विकास ओबेरॉय उस पतले से हाईवे पर बाकी लग्जरी गाड़ियों के साथ रेस लगा रहे थे। इसी बीच उनकी कार की टक्कर आगे चल रही फरारी कार से हुई।

विकास को हो सकती है जेल
इस कार एक्सीडेंट के बाद अब गायत्री जोशी के अरबपति हसबैंड विकास ओबरॉय मुशकिलों में पड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उनके खिलाफ एक जांच बैठा दी है। कहा जा रहा है कि अधिकारियों ने इस भयंकर हादसे की जाच पड़ताल करने के लिए विकास ओबरॉय पर जांच बैठा दी है। इस जांच के दौरान अगर विकास इस एक्सीडेंट में दोषी पाय गाए, तो उन्हें सात साल की जेल की सजा भी हो सकती है।

एक्सीडेंट में स्विडिश कपल ने गवाई जान
ये एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि वीडियो देखने वालों की भी रूह कांप गई। इस वीडियो में साफ दिख रहा हैं कि उनकी लेम्बॉर्गिनी पीछे साइड से निकल रही एक फरारी कार को टक्कर मारती है। जिसके बाद वो फरारी कार आगे चल रहे उसी तेज रफ्तार ट्रक से भिड जाती है और वो ट्रक भी पलट जाता है। एक्सीडेंट के बाद फरारी कार में भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय सही सलामत है। लेकिन इस खतरनाक एक्सीडेंट में फरारी में सवार स्विडिश कपल मेलिसा क्रौटली (63) और मार्कस क्रौटली (67) ने अपनी जान खो दी।

फोटो साभार - सोशल मीडिया

कौन हैं गायत्री जोशी?
2004 में फिल्म 'स्वदेश' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद गायत्री जोशी ने ग्लैमर दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख के साथ लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म से गायत्री को काफी तारीफें मिली पर उनके कुछ और ही प्लान थे। डेब्यू फिल्म हिट होने के बाद गायत्री ने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय से शादी रचा कर हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk